अर्नब गोस्वामी का १२ घंटे का पुलिस इंटेरोगेशन आखिर क्यों?
सोनू झा |||: पालघर में संतों की जघन्य हत्या पर सोनिया जी से सवाल पूछने पर कांग्रेस + वामपंथी को इतनी मिर्ची लग गई कि भारत के विभिन्न थानों में अनेकों एफ आई आर अर्नब गोस्वामी के विरूद्ध फाइल हो गए। यहां तक की गोस्वामी के कार पर हमला किया गया।
वो तो शुक्र है सुप्रीम कोर्ट का जिसने भारत के लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को स्थिरता प्रदान की।हद तो तब हो गई जब अर्नब गोस्वामी को इंटेरोगेशन के लिए मुम्बई पुलिस ने १२ घंटे में दो बार नोटिस भेजा।और अर्नब जी का पुलिस इंटेरोगेशन १२ घंटे तक कर उनको आतंकित करने की साज़िश है।
ये मिडिया को डराने की कोशिश है। गोस्वामी के कार पर हमला करने वाले हमलावरों का क्या इंटेरोगेशन मुंबई पुलिस ने किया ? ये बताया जाए। वामपंथी सर्किट में संतों की हत्याकांड का रहस्य खोले पुलिस।लीपा पोती की कोशिश न हो।वैसे भी कांग्रेस +वामपंथी इतिहास राजनैतिक हत्याओं के लीपा पोती का ही रहा है।
इन्दिरा गांधी ने १९६६ में दिल्ली में गो हत्या का निषेध करने हेतु संतों के शांतिपूर्ण कार्यक्रम पे अंधाधुंध फायरिंग कर २५०० संतों, बच्चों, महिलाओं को मार डाला। जालियांवाला बाग से भी बड़ा हत्या कांड कांग्रेस ने किया। सोनिया गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं ये काल्पनिक कहानी है।
जिस भारत में पग पग रामायण की सत्यता के प्रमाण हैं वहां घोर असत्य फैलाया इन कांग्रेसी और वामपंथीयों ने। बातें इतनी है कि कांग्रेस+वामपंथ के छल प्रपंच पर लेखनी भी शर्मशार हो जाए। लाल बहादुर शास्त्री की ताशकंद हत्या की साज़िश? सुभाषचन्द्र बोस को युद्ध अपराधी घोषित करने का प्रयत्न ? ललित नारायण हत्याकांड का रहस्य।ज्ञानी जैल सिंह की दुर्घटना या मौत की साज़िश ? हिन्दुस्तान में इस्लामी जेहादी आंतकवादीयो को बमकांड की छूट ?
मनगढ़ंत हिन्दू भगवा आंतकवाद का दुष्प्रचार? आर्थिक भ्रष्टाचार की अनगिनत लिस्ट सिक्ख नरसंहार।सेना के शौर्य का अपमान? कश्मीर का इस्लामीकरण कर इस्लामी जेहादी आंतकवादीयो का पोषण ? तुष्टिकरण की पराकाष्ठा,मीग विमान का प्रयोग कराकर सैकड़ों जांबाज एयरफोर्स के जवानो की हत्या?
नकली बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण २६/११ मुम्बई हमले में पुलिस के जांबाज अफसरों का शहीद होना भी हत्या है? ऐसे लोगों से सत्य, न्याय की रक्षा बेमानी है। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। अर्नब गोस्वामी पे हमला लोकतंत्र पे कुठाराघात है।
पालघर के संतों की हत्या की जांच सीबीआई से ही होनी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को स्वयं इसकी पहल कर अपनी विश्वसनीयता बनानी चाहिए। अर्नब के हमलावरों से सख्ती से पेश आना चाहिए।
बाला साहेब ठाकरे के सत्य, न्याय,भगवे को जिन्दाबाद रखना उद्धव ठाकरे का मूलमंत्र होना चाहिए।ऐ कांग्रेसी+वामपंथी+तथाकथित सेक्युलर पार्टीयां हम हिन्दुस्तानीयों का हक कब तक मारोगे? ये हक है कि दौलत हमारी किसी के बाबा का जर नहीं है ये मादरेवतन हिन्दुस्तां है हमारा किसी की खाला का घर नहीं है। जयहिंद , वंदेमातरम: आपका साथी: रवि के पटवा।