जगदीश साह के निधन से कुशेश्वरस्थान में शोक की लहर!!
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दरभंगा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जगदीश साह के निधन की खवर सुनकर कुशेश्वरस्थान भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 जगदीश साह जनसंघ काल से पार्टी के आधार स्तंभ थे एवं उन्हें भाजपा का भीष्म पितामह कहा जाता था।
श्री झा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 साह के निधन से दरभंगा जिला में जो शून्यता आयी है उसे भरना निकट भविष्य में संभव नहीं है।
शोक व्यक्त करने वालों में मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,मिंकू कुमार यादव,प्रभात कुमार झा,बाबा कामेश्वर दास, अनिल पासवान,सत्येंद्र कुमार चौधरी,कपिलदेव महतो,रेणु कुमारी,अमरेंद्र कुमार सिंह,मोहन प्रसाद निराला,अशोक साह, आदित्य कुमार झा सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल थ