Friday, June 9, 2023
Home Corona Virus कोविड-19 पर अपडेट - 07/05/2020

कोविड-19 पर अपडेट – 07/05/2020

कोविड-19 पर अपडेट – 07/05/2020

भारत सरकार राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर, एक वर्गीकृत, पूर्व-निर्धारित और सक्रिय दृष्टिकोण को अपनाते हुए, कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन की दिशा में कई प्रकार के कदम उठा रही है। इनकी उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने आज गुजरात के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री, श्री नितिनभाई पटेल और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री, श्री राजेश टोपे के साथ दोनों राज्यों में कोविड-19 के प्रबंधन और रोकथाम की स्थिति, कार्रवाई और तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, श्री अश्विनी कुमार चौबे और केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

डॉ हर्षवर्धन ने इस बात को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि गैर-कोविड आवश्यक सेवाओं की उपेक्षा न हो सके। इसके अलावा, राज्यों को यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (एसएआरआई)/ इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) मामलों की स्क्रीनिंग और परीक्षण किया जाए, जिससे उभरते हुए किसी भी हॉटस्पॉट की पहचान करने और समय पर उसके प्रबंधन के लिए उपयुक्त रणनीति बनाने में मदद मिल सकेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, कोविड-19 की सूचना को कलंक के रूप में देखने के दृष्टिकोण को दूर करने के लिए संचार की अति महत्वाकांक्षी व्यवहार परिवर्तन अभ्यास को अपनाए जाने की जरूरत है, जिससे समय पर सूचना, नैदानिक प्रबंधन और मृत्यु दरों में कमी लाने में मदद मिलेगी।

अब तक कुल 14,183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 1,457 मरीज ठीक हुए हैं। इससे ठीक होने की हमारी कुल दर 28.72% हो गई है। वर्तमान में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 49,391 है। कल से, भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में 2,958 की वृद्धि दर्ज की गई है।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA.

COVID-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ई-मेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट किया जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments