मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुना गया |
आज भारतीय जनता पार्टी कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता एवं शक्तिकेंद्र प्रमुखों के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को ध्यानपूर्वक सुना।मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा खुद महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षा रेणु कुमारी के नेतृत्व में आयोजित मसानखोन शक्तिकेंद्र के बूथ 109,110,111 एवं 112 पर “मन की बात”कार्यक्रम में उपस्थित होकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत शक्तिकेंद्र की बैठक का आयोजन किया गया।मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचानें का आह्वान किया।श्री झा ने सप्तऋषि टीम की समीक्षा किये एवं टीम के सदस्यों को टीमभावना से काम करने एवं अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने वैश्विक महामारी कोरोना एवं प्राकृतिक आपदा बाढ़ से खुद को बचाने,अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंद लोगों को यथा शक्ति भोजन आदि मुलभुत सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं आपदा की इस स्थिति में सरकार द्वारा गरीबों को उपलव्ध कराये जाने वाले संसाधनों को गरीबों तक सही ढंग से पहुंचे इसकी चिंता करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपने कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंद लोगों चिंता करनें, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए अपने-अपने घरों में हीं रहने का आह्वान किया। इस बैठक में शक्तिकेंद्र प्रमुख रेणु कुमारी,बूथ अध्यक्ष चंचल कुमार सिंह,कपिलदेव महतो,प्रभात कुमार झा,संजय कुमार सिंह,रंजन देवी,कृष्णा देवी,रानी देवी,लीला देवी,मंजू देवी सहित कई बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता मौजूद थे।