Friday, September 29, 2023
Home राज्य बिहार बारह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध कारण से हुई मौत आत्महत्या का मामला...

बारह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध कारण से हुई मौत आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी गई पुलिस

- Advertisement -

बारह वर्षीय बच्ची की संदिग्ध कारण से हुई मौत आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी गई पुलिस

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

राकेश यादव:-
बछवाड़ा (बेगूसराय):- नादान बच्ची अपने पिता के परदेश जाने के बाद थोड़ी मायुस जरुर थी, मगर फिर भी शाम तक तो अच्छी खासी खेल कुद रही थी, फिर आखिर ऐसी कौन सी बड़ी बात हो गई की उसने मौत को गले लगा लिया। यह सवाल बार बार कौंध रहीं है गांव के लोगों के दिमाग में? जहानपुर गांव में गुरुवार की रात एक लगभग बारह वर्षीय लड़की की संदिग्ध कारण से मौत का मामला सामने आया है। बताते चलें कि अरबा पंचायत के जहानपुर गांव स्थित वार्ड संख्या दो निवासी संतोष साह की लगभग बारह वर्षीय लड़की रूपम कुमारी का अचानक शव पाए जाने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। मौत की खबर पाकर बछवाड़ा थाने की पुलिस नें घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सुमन ने बताया कि मृतिका के परिजनों के द्वारा सुचना दी गई है कि उक्त बच्ची रस्सी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मगर घटना के कारणों की जानकारी गहन छानबीन के बाद हीं खुलासा हो सकता है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। गांव के लोगों नें बताया कि शाम तक तो उक्त बच्ची अच्छी खासी खेल कुद रही थी । आखिर ऐसी क्या गुजरी की उस नादान बच्ची ने आत्महत्या कर ली, जरूर कुछ और बात है। लोग बार बार यह कह रहे थे कि आत्महत्या की आड़ में कुछ न कुछ तो जरूर छुपाया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह पहले हीं तो उक्त मृत बच्ची के पिता परदेश कमाने गए हैं। घर में उक्त बच्ची अपने दो छोटे छोटे भाईयों क्रमशः लक्की व सोनु एवं मां निशा देवी के साथ हंसी खुशी रहती थी। मगर उक्त सारे सवाल फिलहाल अनबुझी पहली बनी है। घटना के कारणों का खुलासा पुलिसिया तफ्तीश के बाद हीं हो सकेगा। फिलहाल बछवाड़ा थाने की पुलिस सुचक के आवेदन के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गयी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अडाणी-ग्रीन और एनर्जी-सोल्यूसंस में अपनी 2.67% हिस्सेदारी बेचेगी IHC कैपिटल: इस महीने अडाणी ग्रुप ने 20 दिनों में टोटल 2.1% स्टेक्स बेचे हैं

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकआबूधाबी बेस्ड IHC कैपिटल होल्डिंग LLC ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी एनर्जी सोल्यूसंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को...

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

Recent Comments