Thursday, September 28, 2023
Home हेल्थ काम आएंगी ये सावधानियां, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जरूर बता...

काम आएंगी ये सावधानियां, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जरूर बता दें ये 5 बातें

- Advertisement -

काम आएंगी ये सावधानियां, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जरूर बता दें ये 5 बातें

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -


Covid-19 Kids Precautions: आज कोरोना का खौफ विश्वभर में छाया हुआ है। कोरोना वैक्सीन का इंतजार भारत सहित बाकी सभी देश बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन जब तक कोविड-19 की वैक्सीन सभी देशों को उपलब्ध नहीं हो जाती, सरकार के साथ घर के सभी बड़े लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वो अपने परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

इसी सुरक्षा में घर के छोटे बच्चे भी आते हैं। जो स्कूल खुलने पर अपने-अपने स्कूल जाएंगे। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने से पहले आपको उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऐसी कई जरूरी बातें सिखानी और समझानी होंगी जोकि कोरोना काल में जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुकी हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो बातें। 

बच्चों को दें सोशल डिस्टेंसिंग का मंत्र-
स्कूल शुरू होने से पहले बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व समझाएं। बच्चों की डेस्क दूर-दूर रखें ताकि उनमें दूरी बनी रहे। 

हाथ धोने की आदत-
बताएं कि सिस्टम, दरवाजे का हैंडल, नल का हैंडल, जैसी चीजें छूने के बाद अच्छे से हाथ जरूर साफ करें। बच्चों को कम से कम 20 सेकेण्ड तक अच्छे से हाथ धोने की आदत डालें। इसके अलावा बच्चों को हैंड सैनेटाइजर का भी इस्तेमाल करना बताएं। 

मास्क पहनना जरूरी-
बच्चों को समझाएं जहां सोशल डिस्टेंसिंग संभव न हो कपड़े का मास्क लगाएं रखें। अपने बच्चे के बैग में हमेशा एक्स्ट्रा मास्क जरूर डालकर रखें ताकि अगर उसे अपना मास्क बदलना हो तो वो आराम से कर सके। बच्चे को समझाएं कि उसे अपने दोस्तों के साथ अपना मास्क नहीं बदलना है। 

झूठा खाने से करें परहेज- 
बच्चों को बताएं कोविड-19 के चलते स्कूल में अपने दोस्तों के टिफिन बॉक्स से या उनका झूठा किया हुआ भोजन न खाएं।  

खांसते-छींकते समय कोहनी या रूमाल का इस्तेमाल-
बच्चों को समझाएं जब कभी स्कूल में उन्हें छींक या खांसी आएं तो वो अपने मुंह के पास अपने रूमाल का इस्तेमाल करें, ताकि संक्रमण दूसरे बच्चों तक न फैलें। 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अडाणी-ग्रीन और एनर्जी-सोल्यूसंस में अपनी 2.67% हिस्सेदारी बेचेगी IHC कैपिटल: इस महीने अडाणी ग्रुप ने 20 दिनों में टोटल 2.1% स्टेक्स बेचे हैं

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकआबूधाबी बेस्ड IHC कैपिटल होल्डिंग LLC ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी एनर्जी सोल्यूसंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को...

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

Recent Comments