प्रधानमंत्री का कार्यकाल स्वर्णिम-मणि कान्त झा।।
आज लगातार पांचवे दिन कुशेश्वरस्थान मंडल के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में मनाया गया।सेवा सप्ताह के पांचवें दिन भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में मसानखोन शक्तिकेन्द्र के बूथ 109,110,111 एवं 112 पर पर्यावरण की रक्षा के लिए बृक्षारोपण कर एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री जी की चिठी एवं शुभकामना देकर सेवा सप्ताह मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों ने एक स्वर में बाबा कुशेश्वरनाथ से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामनाये की।इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा नें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत योजना,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना,सुकन्या योजना सहित सरकार की अनेकों गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया एवं इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्दावाद-जिन्दावाद,नरेंद्र मोदी दीर्घायु हो,प्रधानमंत्री यशस्वी हो-यशस्वी हो एवं देश का सेवक नरेंद्र-मोदी जिन्दावाद-जिन्दावाद के नारे लगाये। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपने संबोधन में कहा की मोदी जी के जीवन का हर क्षण सदैव देश व जनता की सेवा में बीतता है एवं भाजपा कार्यकर्ता 14 सितंबर से शुरू सेवा सप्ताह कार्यक्रम को20 सितंबर तक मनाएगी।इस अवसर पर शक्तिकेन्द्र प्रमुख कपिलदेव महतो,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षा रेणु कुमारी,मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,चंचल कुमार सिंह,प्रभात कुमार झा,कृष्णा देवी,रंजना देवी,रामचंद्र गुप्ता,छोटे राय,अमित कुमार राय,रौशन मालाकार,सहित कई कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी रही।
