मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम–मणि कान्त झा।
आज तीसरे दिन कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों में शक्तिकेंद्र प्रमुखों के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर भाजपा अभियान जोर-शोर से चलाया गया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर भाजपा अभियान के तहत आज तीसरे दिन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य मसानखोन शक्तिकेंद्र के बूथ 115,116 एवं 117 महादलित टोले पर संपर्क अभियान चलाया एवं लोगों के घर-घर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की चिठ्ठी एवं एक साल की उपलव्धि बाला पत्रक समर्पित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने मोदी सरकार के कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने अपने एक साल के शासन काल में राममंदिर निर्माण,अनुच्छेद 370,तीन तलाक आदि ऐसे अनेको ऐतिहासिक कार्य कर इतिहास रचने का काम किये है।इस अवसर जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात कुमार झा,मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अनिल पासवान, कपिलदेव महतो,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु कुमारी,केदार सदा,हरेराम सदा सहित कई कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।