प्रधानमंत्री के चिठ्ठी को घर-घर पहुँचाना लक्ष्य–मणि कान्त झा।
आज लगातार पांचमें दिन पुनः कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों में सप्तऋषि टीम के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर भाजपा अभियान जोर-शोर से चलाया गया। मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में लगातार पांचमें दिन हर घर भाजपा अभियान के तहत मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भदहर शक्तिकेंद्र के नदियामी गांव के बूथ 81एवं 82 पर संपर्क अभियान चलाया एवं लोगों के घर-घर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की चिठ्ठी लोगों को समर्पित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों के कल्याण के लिए किये गए अनेकों गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया एवं लोगों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ देश विश्वगुरु बनने को तैयार है। मौके पर शक्तिकेंद्र प्रमुख श्रीमान गणेश सिंह,सह प्रमुख श्रीमान कप्पो मुखिया, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात कुमार झा,रत्नेश्वर प्रसाद सिंह,राम मुखिया,मदनमोहन झा,कैलाश राय,रबिन्द्र कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।