सोपोर में आतंकी हमला
पूरी दुनिया कोरोना वायरस से प्रभावित है इस संकट के समय में हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज हमारी रक्षा कर रहे है। डॉक्टर्स नर्सेज हमारी रक्षा हमारा इलाज करके कर रहे है। हमारे देश के सफाई कर्मी देश भर सफाई का अभियान चलाए हुए है।
इसके बीच एक बेहद दुखद खबर आ रही है उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर से। सोपोर शहर में आंतकवादी हमला हुआ है जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए है और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है।
हमें मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार आंतांकियों ने सोपोर के नूरबाग इलाके में अहद बाब क्रॉसिंग पर सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त गश्ती दल पर अचानक हमला बोल दिया। इस अचानक फायरिंग में जवानों को संभालने का मौका ही नहीं दिया। इससे हमारे सीआरपीएफ के दो जवानों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उस जवान ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
ये हमला अचानक एक गश्ती कर रहे दल पर हुए था और इसका चालक भी गंभीर रूप से जखमी हुए है। फायरिंग करते ही हमलावर भाग निकले।
हमले की खबर मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षाबल घटनास्थल पर रवाना हुए।
इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीआरपीएफ और पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमला करने वाले आतंकियों को ढूंढ कर मार गिराया जाएगा।
पिछले एक हफ्ते में ये तीसरा हमला है अर्धसैनिक बलों पर। इसी चेकपोस्ट पर शुक्रवार को आंतंकियों नें फायरिंग की थी जिस वजह से एक जवान को की सीआरपीएफ का था वो घायल हो गया था।