Thursday, September 28, 2023
Home करियर ऐसी है किंग खान के शहजादे की लाइफ स्टाइल: 23 साल के...

ऐसी है किंग खान के शहजादे की लाइफ स्टाइल: 23 साल के आर्यन कैलिफोर्निया​​​​​​​ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं, सोशल मीडिया से महीनों दूर रहते हैं

- Advertisement -

ऐसी है किंग खान के शहजादे की लाइफ स्टाइल: 23 साल के आर्यन कैलिफोर्निया​​​​​​​ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं, सोशल मीडिया से महीनों दूर रहते हैं

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन सुर्खियों में हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब कैमरा उनके इर्द-गिर्द है। इसके पहले भी जब कहीं आर्यन नजर आए कैमरे में कैद हुए। लेकिन इस बार वे NCB की गिरफ्त में हैं। इसलिए फिर से चर्चा का बाजार गर्म है। यहां हम आपको बता रहे हैं आर्यन की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।

आर्यन का एजुकेशन
23 साल के आर्यन ने लंदन के सेवन ऑक्स स्कूल से 12वीं पास की है। इससे पहले वे मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ रहे थे। मई 2021 में आर्यन की ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटो वायरल हुई थी। फोटो में वह अपने ग्रेजुएशन गाउन में सर्टिफिकेट पकड़े नजर आए थे। आर्यन को 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की डिग्री मिली है।

 

लॉयन किंग में पापा के साथ काम किया
शाहरुख खान ने अपने बेटे के साथ पहली बार लॉयन किंग के हिंदी वर्जन में काम किया था। दरअसल इस फिल्म में आर्यन ने यंग सिम्बा को अपनी आवाज दी थी। जबकि शाहरुख ने मुफासा को आवाज दी थी। आर्यन ने बचपन में ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी कैमियो किया था। बचपन में ही आर्यन ने हम हैं लाजवाब फिल्म के एनिमेटेड वर्जन में भी डबिंग की थी।बकौल शाहरुख आर्यन बहुत अच्छे राइटर हैं। लेकिन आर्यन का रुझान डायरेक्शन की ओर है। वे बहुत ही क्रिएटिव हैं।

बचपन में कर दी थी लड़की की पिटाई
आर्यन खान जब 9 साल के थे तो एक लड़की से उनकी इस बात पर लड़ाई हो गई थी कि उसने किंग खान को मोटा कह दिया था। उस लड़की ने पहले तो शाहरुख को भला-बुरा कहा। उसके कहा कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शाहरुख बहुत ही बदसूरत लग रहे थे। आर्यन ने उसकी इस बात पर भी कुछ नहीं कहा। लेकिन जब लड़की ने कहा कि ‘तुम्हारे पापा मोटे हैं’तो आर्यन ने उसे किक मार दी थी।

आर्यन से पहले कई बच्चे खो चुके थे शाहरुख
आर्यन के जन्म के पहले गौरी के कुछ मिसकैरेज हुए थे। जब वह पैदा हुए, तब भी कुछ दिन बड़ी मुश्किल भरे थे। शाहरुख के दोनों बच्चे जब बड़े होकर स्टडी के लिए विदेश गए तो उन्हें बच्चों की कमी खलने लगी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- पिछले चार-पांच साल से बच्चे घर से बाहर ज्यादा रहने लगे, स्कूल जाने लगे। पहले वे बंदरों की तरह चिपके रहते थे और मैं उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता पाता था।

अब बच्चे अपने दोस्तों के साथ अपने कमरों में रहने लगे हैं। हमें कभी-कभी यह भी पता नहीं चलता कि वे घर पर हैं या नहीं। हम बच्चों के साथ बिताए वक्त को याद करने लगे। आर्यन पढ़ाई के लिए लंदन चला गया और बेटी भी विदेश में है। हम खुले विचारों के पेरेंट्स हैं। बच्चे जो चाहें, वो कर सकते हैं। लेकिन हम बच्चों को मिस करने लगे थे।

मेरे बच्चों और चाहने वालों के लिए मेरी सिंपल सी फिलॉसफी है। दो चीजें, जिनके बारे में मैंने कभी नहीं पूछा। एक वे क्या कर रहे हैं? क्योंकि मुझे पता है कि सही ही होगा। दूसरा उनकी ‘मैं नहीं जानता/जानती’ कहने की क्षमता। जवाब देने के लिए यह पर्याप्त है। जब स्कूल में आपसे कोई सवाल किया जाता है और आप कहते हैं कि आपको जवाब नहीं पता तो यह कुछ अपमानजनक लगता है। लेकिन नहीं जानना बच्चे का अधिकार है।

आर्यन खान की पब्लिक लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स

  • आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 को दिल्ली में हुआ था लेकिन उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है।
  • आर्यन सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर अब तक महज 24 पोस्ट की हैं।
  • आर्यन अब्रॉड में स्टडी के दौरान करीब 2 साल तक सोशल मीडिया से दूर रहे।
  • आर्यन के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन कुल 438 लोगों को खुद फॉलो करते हैं।
  • आर्यन कुछ चुनिंदा स्टार्स को फॉलो करते हैं जिसमे कटरीना कैफ, करण जौहर और आलिया भट्ट शामिल हैं। लेकिन उनकी लिस्ट में दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा नहीं हैं।
 
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अडाणी-ग्रीन और एनर्जी-सोल्यूसंस में अपनी 2.67% हिस्सेदारी बेचेगी IHC कैपिटल: इस महीने अडाणी ग्रुप ने 20 दिनों में टोटल 2.1% स्टेक्स बेचे हैं

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकआबूधाबी बेस्ड IHC कैपिटल होल्डिंग LLC ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी एनर्जी सोल्यूसंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को...

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

Recent Comments