शेयर बाजार अपडेट: बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 59900 और निफ्टी 17850 के ऊपर खुला
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 59,942 पर और निफ्टी 17,861 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 90 पॉइंट चढ़कर 59,830 पर और निफ्टी 30 पॉइंट चढ़कर 17,850 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 22 शेयर्स बढ़त के साथ और 8 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में करीब आधा पर्सेंट की कमजोरी देखने को मिल रही है।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल
BSE पर 2,374 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,838 शेयर्स बढ़त के साथ और 470 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 266 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 445 पॉइंट यानी 0.75% बढ़कर 59,744 पर और निफ्टी 131 पॉइंट यानी 0.74% की तेजी के साथ 17,822 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के शेयर बाजार के हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.94% चढ़कर 34,314 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.25% की बढ़त के साथ 14,433 और S&P 500 1.05% चढ़कर 4,345 पर बंद हुआ।