Thursday, September 28, 2023
Home राज्य बिहार थाना परिसर में हीं जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

थाना परिसर में हीं जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

- Advertisement -

थाना परिसर में हीं जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

राकेश यादव:-
बछवाड़ा, बेगूसराय:-
कोरोना महामारी के मद्देनजर विभिन्न अनुष्ठान व समारोह कार्यक्रम आदि रद्द किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में बिहार सरकार नें आसन्न दशहरा पर्व को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। सरकार के इन्ही नियम-निर्देशों व सोशल डिस्टेंस का पाढ पढ़ाने वालों सरकारी लोकसेवकों नें हीं जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई। बताते चलें मंगलवार को बछवाड़ा थाना के प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पुजा पंडालों के आयोजन समिति व आम आवाम को सरकारी दिशानिर्देश को विस्तार पुर्वक बताया जाना था। शांति समिति की बैठक के दौरान यह देखा गया कि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन न कोई सरकारी लोकसेवक कर रहे थे और ना हीं पुजा समितियों व जनप्रतिनिधि को इसका ख्याल रहा। बैठक में उपस्थित सारे लोग अपने आप में मशगुल थे।

इस दौरान वहां मौजूद अंचलाधिकारी नेहा कुमारी व थानाध्यक्ष अजीत कुमार नें भी महज़ एक मीटर लंबी टेबल में तीन तीन लोग बैठे थे। जबकि नियमानुसार सभी लोगों को सोशल डिस्टेंस के तहत एक बार दुसरे के बीच एक मीटर की दूरी बनाए रखने का अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाना है। पदाधिकारियों के अलावा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई रहे जनप्रतिनिधियों व पुजा समितियों के सदस्यों से भी उक्त अधिकारियों नें एक बार भी सोशल डिस्टेंस अनुपालन करने हेतु निवेदन किए जाने की महज़ औपचारिकता भी नहीं पुरा किया गया।

अधिकारियों के द्वारा सोशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं किए जाने को लेकर नारेपुर निवासी भगवान रजक, सुखदेव रजक, आदि लोगों नें बताया कि नियम कानून तो सिर्फ हम गरीबों के लिए बनाए गए हैं। सरकारी हीं जब नियम कानून का अनुपालन नहीं करेंगे तो भारतीय कानून व्यवस्था महज़ एक मजाक की वस्तु प्रतीत होती है। एएसआई आनंदी सिंह, एस आई विरेन्द्र गुप्ता, एस आई अरविन्द कुमार सुमन, मुखिया महेश्वर चौधरी, राजेश शर्मा, शुशील कुमार राय, सैलेन्द्र कुमार शर्मा त्यागी, माधो कुंवर, सुजीत सहनी, विश्वनाथ महतो, दुनियादार महतो, भोला शर्मा, सुनील कुंवर आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

Recent Comments