Thursday, September 28, 2023
Home स्पोर्ट्स क्रिकेट पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 31 रनों की छोटी पारी, टीम हारी...

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 31 रनों की छोटी पारी, टीम हारी लेकिन कप्तान विराट कोहली ने की रजत पाटीदार की जमकर तारीफ

- Advertisement -

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 31 रनों की छोटी पारी, टीम हारी लेकिन कप्तान विराट कोहली ने की रजत पाटीदार की जमकर तारीफ

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

हरप्रीत बरार के ऑलराउंड प्रदर्शन और कप्तान केएल राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रन से हरा दिया। राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए थे। जवाब में सितारों से सजी आरसीबी 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। बैंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। उनकी पारी का अंत लेफ्ट हरप्रीत ने किया। पंजाब से मैच हारने के बाद विराट ने टीम के सकारात्मक पक्षों को लेकर बात की और 31 रनों की पारी खेलने वाले रजत पाटीदार की जमकर तारीफ की।

विराट ने कहा कि, ‘हमारी टीम ने तय किया था कि हम रजत पाटीदार को इस बात की छूट दें कि वे अपनी मर्जी से नबर तीन पर खुलकर खेल सकें। उनके होने से हमारी बैटिंग में बैलेंस मिलता है।’ रजत की तारीफ करते हुए विराट ने कहा कि वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं, लेकिन शुक्रवार को उनका दिन नहीं था। हमने आखिरी में पंजाब को 25 रन ज्यादा बनाने दिए। अगर हमारे टीम की तरफ से एक बैट्समैन आखिर तक खेलता तो नतीजा कुछ और हो सकता था।

कोहली ने कहा कि, ‘एक बल्लेबाज होने के नाते हम पारी की शुरुआत में अलग-अलग चीजें कर सकते थे। मोटेरा की पिच पर इस स्कोर को हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हम उस समय एक पार्टनरशिप करने की कोशिश कर रहे थे और चाह रहे थे कि स्ट्राइक रेट 110 से ज्यादा ही हो। आखिरी में हम ऐसा नहीं कर पाए और मैच हार गए। हमारे लिए अब भी कई जगह हैं, जहां हमें मेहनत करने की जरूरत है।’

इस मैच में पंजाब के लेफ्ट आर्म स्पिनर बरार ने पहले बल्ले के जौहर दिखाते हुए 17 गेंद में 25 रन बनाए और बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर तीन सबसे कीमती विकेट लिए। बरार ने विराट कोहली (35), ग्लेन मैक्सवेल(0) और एबी डिविलियर्स(3) जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पंजाब की जीत तय की। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल (सात) भी सस्ते में आउट हो गए। इस जीत के बाद लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल में पंजाब छह प्वॉइंट्स लेकर पांचवें स्थान पर है, जबकि आरसीबी दस प्वॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

Recent Comments