Saturday, June 3, 2023
Home COVID-19 प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना मजदूरों को लखनऊ और गोरखपुर...

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना मजदूरों को लखनऊ और गोरखपुर ले जाकर छोड़ा गया

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना मजदूरों को लखनऊ और गोरखपुर ले जाकर छोड़ा गया

कोरोना वायरस की महामारी के चलते दूसरे राज्यो में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके प्रवासी मजदूरों को विशेष ट्रेन से उनके राज्य तक पहुंचाने के मसले में सरकार को खड़ी खोटी सुनाई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा मजदूरों को गुजरात से यूपी तो लाया गया, और साथ में उनसे पैसे भी वसूले गए। लेकिन जिन मजदूरों को आगरा और बरेली जाना था उन्हें लखनऊ और गोरखपुर ले जाकर छोड़ा जा रहा है।

आज बुद्ध पूर्णिमा है। बुद्ध की वाणी करुणा की वाणी थी। इन प्रवासी मजदूरों के साथ करुणा भरा व्यवहार होना चाहिए और उन्हें सहारा मिले यह हमारा प्रयास होना चाहिए।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले तो इन मजदूरों से जो कि दूसरे राज्यो में फंसे हुए थे। ना तो इन मजदूरों के पास रोजगार था ना ही खाने को खाना। कई सैकड़ों मजदूर तो पैदल ही अपने अपने घर आने लगे।
इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने दूसरा ट्वीट कर कहा सिर्फ भगवान की वाणी दोहराना ही काफी नहीं। इस पर अमल भी करना होगा।

आपको बता दें सरकार इन प्रवासी मजदूर, छात्रों, और अन्यो के लिए श्रमिक ट्रेन चलाई थी। लेकिन इन मजदूरों ने किराया वसूलने के कारण काफी बवाल भी हुए था। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जब सामने आकर कहा था कि कांग्रेस इन मजदूरों के टिकट का खर्च वहन करेगी। इससे सरकार की बहुत आलोचना हुई। कांग्रेस अध्यक्ष के बाद कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों द्वारा ये ऐलान किया गया कि राज्य इन मजदूरों के टिकट का खर्च उठाएंगे। इसके बाद कई और राज्य आगे आए और ऐसी ही बात रखी। टिकट के पैसे वसूलने के अलावा तमाम अव्यवस्था की बात सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने अब श्रमिक ट्रेन जो प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने वाली थी उस भी कैंसल कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments