Saturday, June 3, 2023
Home Corona Virus पीएम मोदी देश से होगे मुखातिब रात 8 बजे, जनता को है...

पीएम मोदी देश से होगे मुखातिब रात 8 बजे, जनता को है मोदी जी से बड़ी उम्मीदें

पीएम मोदी देश से होगे मुखातिब रात 8 बजे, जनता को है मोदी जी से बड़ी उम्मीदें

कोरोना के इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मुख्यमंत्रियों से फिर एक बार कल बैठक की। ये बैठक करीब 6 घंटो तक चली। इसके बाद पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी देश को कोरोना को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगे। पीएम मोदी आज लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान कर सकते है।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी आज चौथे चरण का लॉकडाउन का ऐलान कर सकते है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इस चरण में लोगो को ज्यादा छूट दी जा सकती है। इसके साथ पीएम मोदी मजदूरों के पलायन और लॉकडाउन एग्जिट प्लान के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील भी कर सकते है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म होने जा रहा है। इसी बीच पीएम मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के जरिए बात की थी। इस बैठक कई मुख्यमंत्रियों द्वारा लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग की गई है।

पीएम मोदी द्वारा इस बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का भी वक़्त दिया गया था। इस बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों के बोलने का क्रम निर्धारित किया गया था। ये बैठक दो हिस्सो में आयोजित की गई थी। पहले दौर दोपहर 3 बजे शुरू हुआ था। क्रम से सबसे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अपनी बात रखी।

इस श्रेणी में तीसरा नंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का था। उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव की राजनीति का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा केंद्र सरकार की पश्चिम बंगाल के लिए लिखी हुई चिट्ठी पहले ही कैसे लीक हो जाती है। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने को स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों के चलाए जाने का विरोध किया।

सीएम के चंद्रशेखर राव का कहना था कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे मेट्रो सिटी कोरोना के रेड ज़ोन में है और सबसे ज्यादा प्रभावित है। यदि इन शहरों में ट्रेनें चलाई गई तो वायरस तेजी से फ़ैल सकता है और संक्रमितों की संख्या में एकदम से उछाल आ जाएगा। अगर महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन आगे बढ़ने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें; अभी ट्राइबर...

5 कारें जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद: माइलेज, मेंटेनेंस से सेफ्टी रेटिंग तक, आपके बजट पर खरी उतरेंगी ये कारें;...

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर पहुंचा

महंगाई का मार: इस महीने अब तक 7वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 103.54 और डीजल 92.12 रुपए पर...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35%...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी LIVE: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो...

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो

लालू की पाठशाला: पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- आंदोलन करो-जेल भरो, मुकदमा से मत डरो   सार लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के...

Recent Comments