पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण
सिंहवाड़ा। देश मे कोरोना वायरस जैसे विश्वव्यापी महामारी को ध्यान रखते हुए विश्व पृथ्वी दिवस में मौके पर पर्यावरण मित्र व सम्राट अशोक जनकल्याण समूह (भारत) के संस्थापक संजय कुमार कुशवाहा व ट्री मैन सुजीत कुमार ने सन्युक्त रूप से तालाब किनारे पीपल व फलदार पौधे लगाकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को बचाने का संकल्प लेते हुए लोगो से पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की|
मौके पर संस्था के संस्थापक व पर्यावरण मित्र संजय कुमार ने कहा कि लोग अगर आज भी पर्यावरण के प्रति जागरूक नही होंगे तो आने वाले समय मे ग्लोवल वर्मिग बढ़ने से मानव जाति को गंभीर परिस्तिथि से गुजरना होगा।
वर्तमान समय मे जिस प्रकार हरे पेड़ पौधे की कटाई हो रही है। काटे गए वृक्षो की तुलना में अगर नए पौधे नही लगाए गए तो पृथ्वी वृक्ष विहीन हो जाएगी। मौके पर प्रभात कमल, प्रभाष कमल उपस्थित थे।