पर्यावरण की रक्षा के लिए बृक्षारोपण जरूरी–मणि कान्त झा।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय के परिसर में बृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करके, हम न केवल सृष्टि की रक्षा कर पाएंगे, अपितु समस्त प्राणियों को सुखद एवं आनंद दायक जीवन देने में सफल भी होंगे।
अध्यक्ष श्री झा ने सभी कार्यकर्ताओं से पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक बृक्ष निश्चित रूप से लगाने एवं दूसरे को भी बृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
इस अवसर पर प्रभात कुमार झा,संजय कुमार सिंह,अनिल पासवान,सत्येंद्र कुमार चौधरी,रामविलास मुखिया,जय मंगल ठाकुर,मो0 गफूर,कारी राम,अशोक साह, संतोष यादव,रेणु कुमारी,नारायण झा सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे