पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता थे–मणि कान्त झा!!
आज सतिघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में जनसंघ व भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं यथासंभव राशि बंद लिफाफे में समर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक कुशल संगठक और प्रखर चिंतक थे उन्होंने जो बीज जनसंघ के रूप में बोया था,आज वह एक विशाल बटवृक्ष बनकर भारतीय जनतापार्टी के रूप में देश और दुनिया के सामने खड़ा है। मंडल अध्यक्ष श्री झा ने अपने संबोधन में कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंत्योदय के प्रणेता थें वे समाज के अंतिम पंती में खरे व्यक्ति तक विकास पहुँचाना चाहते थे,उनके इन्हीं सोच को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी आगें बढ़ाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,अनिल पासवान,कपिलदेव महतो,रेणु कुमारी,रबिन्द्र कुमार सिंह,कैलाश राय,शोनेलाल यादव,बिलो यादव,सत्येंद्र कुमार चौधरी,रामविलास मुखिया सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे