Thursday, September 28, 2023
Home राज्य बिहार युवाओं के राजनैतिक भागीदारी से हीं उन्हें मिल करेगा वाजिब हक: विनय...

युवाओं के राजनैतिक भागीदारी से हीं उन्हें मिल करेगा वाजिब हक: विनय सिंह

- Advertisement -

युवाओं के राजनैतिक भागीदारी से हीं उन्हें मिल करेगा वाजिब हक: विनय सिंह

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

बछवाड़ा,बेगूसराय:- आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा छोटे-छोटे मुहल्ले व गांव कस्बे के लोगों तक पहुंच बनाने के लिए काफी कुछ करता दिख रहा है। चुनावी वर्ष के मद्देनजर लोजपा के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत झा गांव के युवाओं व छात्रों को चुन-चुन कर पार्टी से जोड़ने में लगे हैं। बताते चलें कि गुरुवार को उक्त नेता अहियापुर, गोविंदपुर, गोरापुर, राजापुर, धकजरी आदि गांव समेत मंसूरचक प्रखंड के अन्य इलाकों में कैम्प करते देखे गए। मौके पर बिहार प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सिंह नें बताया कि चिराग पासवान के हाथ पार्टी कमान दिए जाने के साथ पार्टी का यह भी निर्णय है कि “आॅल बुथ केवल युथ” लगाने का फैसला किया गया है।

साथ हीं उन्होंने बताया कि बिहार के युवाओं का एक बड़ा हिस्सा बेरोज़गारी की मार झेल रहा है। ऐसी स्थिति में स्थानीय युवाओं व छात्रों की राजनीति में हिस्सेदारी और अपनी भागीदारी से युवा स्वयं अपना रास्ता निकाल सकेंगे। इस जनसंपर्क अभियान में छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष श्री झा द्वारा आम लोगों को चुनाव के मद्देनजर जागरूक करने, मतदाता सूची में बंचित लोगों का नाम जुड़वाने एवं अपने बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान करवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। मौके पर छात्र लोजपा प्रखंड अध्यक्ष, बछवाड़ा अविनाष कुमार, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह सोलंकी वार्ड पार्षद मालिनी देवी, मंसूरचक छात्र लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष शिवम कुमार आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अडाणी-ग्रीन और एनर्जी-सोल्यूसंस में अपनी 2.67% हिस्सेदारी बेचेगी IHC कैपिटल: इस महीने अडाणी ग्रुप ने 20 दिनों में टोटल 2.1% स्टेक्स बेचे हैं

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकआबूधाबी बेस्ड IHC कैपिटल होल्डिंग LLC ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी एनर्जी सोल्यूसंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को...

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

Recent Comments