Thursday, September 28, 2023
Home दरभंगा कुशेश्वरस्थान केंद्र सरकार के कार्यकाल सात साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन...

केंद्र सरकार के कार्यकाल सात साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन के तहत मास्क एवं सेनिटाइजर का बूथों पर वितरण-मणि कान्त झा।।

- Advertisement -

केंद्र सरकार के कार्यकाल सात साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन के तहत मास्क एवं सेनिटाइजर का बूथों पर वितरण-मणि कान्त झा।।

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -


आज कुशेश्वरस्थान भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्षों,प्रकोष्ठ के संयोजको के साथ-साथ सभी बूथ के अध्यक्षों ने कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए अपने-अपने आवासों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को ध्यान पूर्वक आत्मसात किया एवं अपने-अपने बूथों पर मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया।

मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने भी अपने आवास पर कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए “मन की बात”को ध्यान पूर्वक आत्मसात किया।मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में केंद्र की नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार के सात साल सफलता पूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा हीं संगठन पार्ट2 के तहत कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए अपने बूथों पर मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण किया।

मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने इस अवसर पर लोगो को जागरूक करते हुए मेरा बूथ कोरोना मुक्त का संकल्प दिलाया एवं लोगों को मास्क पहनने,दो गज की दूरी रखने एवं अपनी बारी आने पर निश्चित रूप से टीका लेने का आह्वान किया।श्री झा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस बार हमारे पास टीके का एक सुरक्षा कवच भी है।

अब हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि गाँव के हरेक व्यक्ति को टीके की दोनों खुराक लगे एवं कोरोना जांच निश्चित रूप से सभी लोग करावें।मौके पर सुवित पाठक,अनिल कुमार पासवान,राजीव चौधरी,रेणु कुमारी,कपिलदेव महतो,मिंकू कुमार यादव,संजय कुमार सिंह,अमरेंद्र कुमार सिंह,सत्येंद्र कुमार चौधरी,रबिन्द्र कुमार सिंह,कैलाश राय, वकील पासवान सहित कई कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

Recent Comments