“मन की बात सप्त ऋषि के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन-मणि कान्त झा।
कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी 111 बूथों पर बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में एवं शक्तिकेंद्र प्रमुख एवं सह प्रमुख के मार्गदर्शन में सामाजिक दुरी का पालन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात, सप्त ऋषि टीम के सदस्यों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक आत्मसात किया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा खुद मध्य विद्यालय हिरणी ,बालक स्थित अपने बूथ 86 एवं 87 पर सप्त ऋषि टीम के सदस्यों के साथ मन की बात को सुना।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अंजनी निषाद भी मंडल अध्यक्ष के साथ उनके बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में एक बैठक हुयी, बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने मोदी जी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल का सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री सहित उनके मंत्री मंडल के सभी सम्मानित मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामना दिया गया।
विधानसभा प्रभारी अंजलि निषाद नें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करनें एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने विधानसभा प्रभारी अंजनी निषाद को मिथिला की रीतिरिवाज के अनुसार अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात कुमार झा,शक्तिकेंद्र प्रमुख मदनमोहन झा,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु कुमारी,मंडल उपाध्यक्ष कपिलदेव महतो,मंडल उपाध्यक्ष अनिल पासवान,रंजीत चौधरी,मिथिलेष कमती,संतोष झा सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।