दिनांक 21 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर के सासंद व लोजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमान रामचन्द्र पासवान जी एँव दिल्ली प्रदेश भाजपा के पुर्व अध्यक्ष श्रीमान मांगेराम गर्ग जी के असमायिक निधन पर शोक प्रकट किया।
शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा की सासंद रामचन्द्र पासवान जी बहुत लोकप्रिय और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असमायिक निधन से लोजपा ही नही बल्कि बिहार और देश की राजनीति का बहुत बड़ा क्षति हुआ है।
शोक प्रकट करने वालों मे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाँ मुरारी मोहन झा,जिला महामंत्री शिवजी यादव,संजीव साह,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, डाँ रामचन्द्र प्रसाद, गणेश महथा,जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा,मुकुन्द चौधरी,विवेकानंद पासवान,राजू तिवारी, संतोष पासवान, राजेश रंजन,रमाशंकर ठाकुर, मणिकांत मिश्र, तनवीर हसन,निर्भय भारद्वाज प्रमुख थे.