Thursday, September 28, 2023
Home देश जानें, भारत में कब तक आएगी पहली वैक्सीन; कहां तक पहुंचा ट्रायल...

जानें, भारत में कब तक आएगी पहली वैक्सीन; कहां तक पहुंचा ट्रायल ?

- Advertisement -

जानें, भारत में कब तक आएगी पहली वैक्सीन; कहां तक पहुंचा ट्रायल ?

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। भारत में प्रतिदिन अब करीब 70 हजार तक मामले सामने आने लगे हैं। इस बीच भारत में लोगों को कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी उम्मीदें हैं। रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बना ली है लेकिन आखिर भारत में पहली कोरोना वैक्सीन कब तक आ सकती है।

इसको लेकर देश के स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो देश की पहली कोरोना वैक्सीन इस साल के अंत तक आ जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत का पहली वैक्सीन इस साल के अंत तक उपलब्ध हो सकती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन(Dr. HarshVardhan) ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 7 जनवरी,2020 को सामने आया था और अगले ही दिन हमने कोरोना वायरस के खिलाफ नीति बना ली थी। डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि फिलहाल देश में कोरोना की वैक्सीन का तीसरे फेज का ट्रायल शुरू हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो से तीन महीनों में भारत में कोरोना की वैक्सीन लॉन्च हो सकती है।  डॉ. हर्षवर्धन ने NDRF के 10बेड वाले makeshift अस्पताल का उद्घाटन करते हुए बताया कि हमारी कोरोना वैक्सीन में से एक का ट्रायल तीसरे चरण में है। उन्होंने कहा है कि हमें हमें पूरा विश्वास है कि इस साल के अंत तक एक वैक्सीन विकसित हो जाएगी।

देश में चल रहा 3 वैक्सीनों का ट्रायल

वर्तमान में देश में तीन कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है।पहली वैक्सीन का नाम स्वदेशी रूप से कोवाक्सिन(Covaxin) है, जिसे  भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आइसीएमआर) के साथ सयुक्त रूप से विकसित किया है। दूसरी वैक्सीन का नाम- जाइकोव-डी(Zykov-D) है, जिसे फार्मा कंपनी जायडस कैडिला(Zydus Cadila) ने विकसित किया है।

इसके अलावा देश में एक तीसरी वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है जिसका नाम कोविशील्ड(Covishield) है। इसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय(Oxford University) द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India), पुणे और एस्ट्राजेनेका द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। इसका ट्रायल फिलहाल पुणे में चल रहा है। इन तीन कोरोना वैक्सीनों का ट्रायल अलग-अलग चरणों में है। देश में फिलहाल एक वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में है।

पोर्टल पर जल्द मिलेगी वैक्सीन की जानकारी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद (आइसीएमआर) कोरोना वैक्सीन से जुड़ी हर जानकारी देने के लिए एक पोर्टल तैयार कर रही है। अगले हफ्ते तक यह पोर्टल चालू भी हो जाएगा। इस पर भारत के साथ ही विदेश में बनने वाली कोरोना वैक्सीन की जानकारी अंग्रेजी समेत कई क्षेत्रीय भाषषाओं में उपलब्ध होगी। 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

Recent Comments