जगदीश साह का निधन भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति–मणि कान्त झा।।
आज सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश साह के निधन पर मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में श्रधांजलि सभा आयोजित की गयी।
श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि स्व0 जगदीश साह भाजपा के भीष्म पितामह एवं दधीचि के नाम से जाने जाते थे एवं उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित कर दिए।
इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपनी नम आँखों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया और सबों ने कहा कि भले ही वे चले गए लेकिन भाजपा परिवार उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगी।सबों नें एक स्वर में ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति एवं अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि स्व0 जगदीश साह अपने जीवन काल में न जाने कितने लोगों को संगठन के उच्च पदों से लेकर विधायक,सांसद व् मंत्री तक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।उनके निधन से दरभंगा हीं नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार भाजपा में एक शून्य सा छा गया है एवं इनके जैसा सामाजिक व्यक्ति बिरले हीं मिलता है।
श्रधांजलि देने वालों में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात कुमार झा,मंडल उपाध्यक्ष अनिल पासवान,शक्तिकेंद्र प्रमुख अजय कुमार सिंह, मदनमोहन झा,जयमंगल ठाकुर,रामविलास मुखिया,रंजीत झा,महेश कुमार साह सहित कई प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।