कृषि कानून की जानकारी घर-घर पहुँचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य -मणि कान्त झा।
कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में एवं शक्तिकेंद्र प्रमुख के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक आत्मसात किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में मसानखोन शक्तिकेन्द्र स्थित महादलित टोले भदौल में मन की बात कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में एक बैठक हुयी, बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मोदी सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपने संबोधन में किसान बिल को लेकर विरोधियों द्वारा किसानों को दिग्भर्मित करने का आरोप लगाया एवं किसान बिल की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि किसानों को बिल की बास्तविक जानकारी हासिल हो सके।
इस अबसर पर मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अनिल पासवान,महिला मोर्चा के अध्यक्ष सह शक्तिकेन्द्र प्रमुख रेणु कुमारी,केदार सदा,ममता देवी,रामबाबू सदा,कृष्णदेव सदा,आनंद सदा,परमेश्वर सदा,रमन सदा,रामगुलाम सदा,जीवछ सदा,दामोदर राय, बैद्यनाथ साह, बिपिन सदा सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।