Sunday, October 1, 2023
Home स्पोर्ट्स क्रिकेट IPL 2021 MI vs RR: छक्कों का खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा के...

IPL 2021 MI vs RR: छक्कों का खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

- Advertisement -

IPL 2021 MI vs RR: छक्कों का खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम, ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में मंगलवार (5 अक्टूबर) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 12 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। इस दौरान रोहित के बल्ले से एक चौका और दो छक्के निकले। श्रेयस गोपाल की गेंद पर छक्का लगाते ही रोहित ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के रोहित के नाम ही दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1042 छक्के जड़े हैं।

 

भारत की ओर से 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले रोहित पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने अब ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर कप्तान आरोन फिंच को पीछे छोड़ दिया है। फिंच के खाते में 399 टी20 छक्के दर्ज हैं। रोहित ने डेक्कन चार्जर्स, इंडिया, इंडिया ए, इंडियंस, मुंबई और मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए ये छक्के लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा छक्के लगाने वाले गेल इकलौते बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 758 छक्के लगाए हैं और 510 टी20 छक्कों के साथ आंद्रे रसेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में अब सातवें नंबर पर आ गए हैं।

 

 

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 90 रन ही बना पाया और मुंबई इंडियंस ने 8.2 ओवर में ही दो विकेट गंवाकर 94 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। नाथन कूल्टर नाइल ने 4 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि जिमी नीशाम ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं इशान किशन ने जबर्दस्त वापसी करते हुए नॉटआउट 50 रन ठोके और छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लगातार तीसरे विश्व कप में ना खेलने पर छलका युजवेंद्र चहल का दर्द, बोले- अब तो आदत हो गई है

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह...

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने रिकॉर्ड अंतर से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, 41 साल पुराना हिसाब किया चुकता

भारत ने शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गोल के अंतर से...

सैमसंग गैलेक्सी F34-5G नए कलर ‘आर्किड वायलेट’ में लॉन्च: 7 अगस्त को पहली बार 2 कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था, शुरुआती कीमत ₹18,999

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकटेक कंपनी सैमसंग ने 'सैमसंग गैलेक्सी F34 5G' स्मार्टफोन को नए कलर 'आर्किड वायलेट' में लॉन्च किया है। इस कलर...

Recent Comments