Thursday, September 28, 2023
Home स्पोर्ट्स क्रिकेट IPL 2021 CSK vs DC: चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के लिए प्रार्थना...

IPL 2021 CSK vs DC: चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखी जिवा धोनी, फोटो वायरल

- Advertisement -

IPL 2021 CSK vs DC: चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखी जिवा धोनी, फोटो वायरल

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सोमवार (4 अक्टूबर) को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। मैच काफी उतार-चड़ाव भरा रहा और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मैच के दौरान स्टेडियम में धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी मौजूद दिखीं। जिवा मैच के दौरान सीएसके की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी की जा रही हैं। जब सीएसके की टीम मुश्किल में फंसी, तो जिवा दोनों हाथ जोड़कर पापा की टीम की जीत के लिए दुआ मांग रही थी।

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली कैपिटल्स ने 17 ओवर में 109 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि सीएसके यह मैच जीत लेगा, लेकिन ड्वेन ब्रावो ने अपने ओवर में 12 रन गंवा दिए, जिससे मैच दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में चला गया। ब्रावो की गेंद पर कृष्णप्पा गौतम ने शिमरोन हेटमायर का कैच टपका दिया था और यह अंत में टीम को काफी भारी भी पड़ा। 

जिवा और सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया आईपीएल के दौरान काफी समय एकसाथ बिताती हैं। दोनों इस मैच को देखने के लिए भी साथ ही पहुंची थीं। रैना इस मैच में नहीं खेल रहे थे, उनकी जगह रॉबिन उथप्पा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

Recent Comments