Thursday, September 28, 2023
Home स्पोर्ट्स क्रिकेट IPL 2021: सभी टीमों के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की...

IPL 2021: सभी टीमों के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

- Advertisement -

IPL 2021: सभी टीमों के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से पिछले साल आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में किया गया था, लेकिन इस साल सौरव गांगुली की अगुवाई में बीसीसीआई इसे भारत में ही करवाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईपीएल टूर्नामेंट से पहले फरवरी में इसकी नीलामी होने वाली है। नीलामी के शुरू होने से पहले बुधवार को सभी आठों फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। आईपीएल रिटेंशन में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है और साथ ही युवा संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाया है। इसके अलावा सुरेश रैना की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापसी हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे चहेते खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया है। IPL 2021 की नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी द्वारा जारी की गई रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के रिटेन किए गए खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडीक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के रिलीज किए गए खिलाड़ी: गुरकीरत सिंह मान, मोईन अली, पार्थिव पटेल (क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके), पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, आरोन फिंच, क्रिस मौरिस, डेल स्टेन, इसुरू उडाना।
टीम के पास बची राशि: 35.70 करोड़ रुपये।

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी, केएम आसिफ, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, मिचेल सैंटनर, आर साई किशोर, लुंगी एनगिडी, रवींद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, ऋतुराज गायकवाड़, जोश हेजलवुड, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, शार्दूल ठाकुर, सैम करन।

चेन्नई सुपर किंग्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: शेन वॉटसन (संन्यास ले चुके), मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह।
टीम के पास बची हुई राशि: 22.90 करोड़ रुपये। 

राजस्थान रॉयल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्यूर् टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और रॉबिन उथप्पा।

राजस्थान रॉयल्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरैन, अनिरुद्ध जोशी, शंशाक सिंह।
टीम के पास बची हुई राशि: 34.85 करोड़ रुपये।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, अवेश खान, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स।

दिल्ली कैपिटल्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय।
टीम के पास बची हुई राशि: 12.8 करोड़ रुपये।

सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केन विलियम्सन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शहबाज नदीम, राशिद खान, बासिल थम्पी, सिद्धार्थ कौल।

सनराइजर्स हैदराबाद के रिलीज किए गए खिलाड़ी: बिली स्टैनलेक, फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप और वाई पृथ्वी राज।
टीम के पास बची हुई राशि: 10.75 करोड़ रुपये।

किंग्स इलेवन पंजाब के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिहं, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, मयंक अग्रवाल, रवि विशनोई, प्रभसिमरन, दीपक हुड्डा, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, दर्शन नालकंडे, इशान पोरेल, हरप्रीत बरार।

किंग्स इलेवन पंजाब के रिलीज किए गए खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करुण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।
टीम के पास बची हुई राशि: 53.2 करोड़ रुपये। 

मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक, आदित्य तारे, धवल कुलकर्णी, क्रिस लिन, मोहसिन खान और अनमोलप्रीत सिंह।

मुंबई इंडियंस के रिलीज किए गए खिलाड़ी: लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन, शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैकलेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय।
टीम के पास बची हुई राशि: 15.35 करोड़ रुपये।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, नीतीश राणा, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, हैरी गर्नी, लोकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, सिद्ध कृष्ण, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, निखिल नाइक और राहुल त्रिपाठी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी: निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने।
टीम के पास बची हुई राशि: 10.85 करोड़ रुपये।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

अक्षर पटेल हुए वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हो गया ऐलान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल को एशिया कप 2023...

Recent Comments