गृह मंत्रालय ने दिए संकेत बढ़ सकता है लॉकडाउन
देश में लॉकडाउन की स्थति है। ये लॉकडाउन का दूसरा चरण है। पहला चरण 21 दिन का था और दूसरा चरण 19 का लगाया गया था। ये दूसरा चरण 3 मई तक लागू रहेगा। अगर लॉकडाउन के एक्सटेंशन की बात करें तो अब से पहले ये साफ नहीं था कि लॉकडाउन को एक्सटेंड किया जाएगा या नहीं लेकिन अब गृह मंत्रालय ने कई ट्वीट किए है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि 3 मई के बाद भी लॉकडाउन को एक्सटेंड किया जा सकता है। कई जिले ऐसे है जहां एक भी कोरोना संक्रमण के मामले नहीं है वहां शायद ढील दी जायेगी।
कल रात को मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया था जिसमे कहा गया है कि 3 मई तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना है ताकि कोरोना को आगे फैलने से रोका जा सके।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि एमएचए ने लॉकडाउन के सिलसिले में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की है। बैठक में ये चर्चा की गई है कि लॉकडाउन की वजह से स्थिति में कितना सुधार हुए है और इससे हमें क्या फायदा पहुंचा है। इसके अलावा ग्रह मंत्रालय कि तरफ से भी कहा गया है कि नई गाइडलाइंस 4 मई को जारी की जाएंगी।
ट्वीट करके ये बताया गया है कि कोरोनावायरस से लड़ाई में नई गाइडलाइंस 4 मई से प्रभावी होगी। कई जिलों में महत्वपूर्ण ढील दी जाएगी। इससे जुड़ी हुई जानकारी आने वाले दिनों में साझा की जाएगी। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि कोरोना हॉटस्पॉट जिलों में कमी तो अाई है। पहले जहा 170 जिले हॉटस्पॉट बने हुए थे वो अब 129 जिले ही रह गए है। पर ऑरेंज ज़ोन में आने वाले जिलों की संख्या 207 से बढ़कर 297 हो गई है।