Friday, September 29, 2023
Home स्पोर्ट्स संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार देने के लिए 1000 'खेलो इंडिया'...

संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार देने के लिए 1000 ‘खेलो इंडिया’ केंद्र खोलेगी सरकार

- Advertisement -

संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार देने के लिए 1000 ‘खेलो इंडिया’ केंद्र खोलेगी सरकार

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने मंगलवार को कहा कि सरकार संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए देश में 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी। रीजिजू ने फिक्की के 10वें वैश्विक खेल सम्मेलन टर्फ 2020 के दौरान कहा कि हम देश भर में 1000 खेलो इंडिया लघु केंद्रों को भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार हासिल करने या देश में खेल संस्कृति के विकास में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी परेशानी में होता है तो इससे भावी पीढ़ियां हतोत्साहित होती हैं। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि खिलाड़ियों और लाभार्थी के पास बिना किसी रुकावट के सरकार से मिलने वाली पुरस्कार राशि, वित्तीय सहयोग पहुंचे। रीजिजू ने इस अवसर पर कारपोरेट घरानों से देश में खेल प्रेमी समाज के निर्माण में मदद करने का आह्वान भी किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी समर्थन की कोई कमी नहीं है लेकिन हमारा देश ऐसा नहीं है जिसे खेलों के लिये जाना जाता हो। सरकारी प्रयास कभी पर्याप्त नहीं होते। लोगों के प्रयास, लोगों की भागीदारी से खेलों में सफलता मिलेगी। इस समारोह में ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, आस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के सीईओ मैट कैरोल और फिक्की अध्यक्ष डा. संगीता रेड्डी आदि ने भी भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अडाणी-ग्रीन और एनर्जी-सोल्यूसंस में अपनी 2.67% हिस्सेदारी बेचेगी IHC कैपिटल: इस महीने अडाणी ग्रुप ने 20 दिनों में टोटल 2.1% स्टेक्स बेचे हैं

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकआबूधाबी बेस्ड IHC कैपिटल होल्डिंग LLC ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी एनर्जी सोल्यूसंस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को...

हैरी पॉटर के प्रोफेसर डम्बलडोर का निधन: निमोनिया से पीड़ित थे एक्टर सर माइकल गैम्बन, पॉटर सीरीज की 6 फिल्मों का हिस्सा रहे

10 मिनट पहलेकॉपी लिंकहॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो...

Chandrayaan-3: चांद पर अब तक नहीं जगे विक्रम और प्रज्ञान, सोमनाथ मंदिर पहुंचे इसरो चीफ; की पूजा अर्चना

ऐप पर पढ़ेंChandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक कई दिन से चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को जगाने...

क्या टीम इंडिया की विश्व कप की तैयारी से खुश हैं राहुल द्रविड़, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद दिया ये बयान

ऐप पर पढ़ेंभारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में मिली हार के बावजूद...

Recent Comments