दरभंगा में एम्स की स्थापना मिथिलांचल के लिए वरदान–मणि कान्त झा।।
आज सतिघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में बैठक हुयी।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दरभंगा में नया एम्स खोलने की मंजूरी देकर मिथिला वासियों के सपने को साकार करने का काम किया है।मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपने संबोधन में कहा की दरभंगा में एम्स का निर्माण मिथिलांचल के लिए वरदान साबित होगा एवं इस एम्स के निर्माण से 23 जिले के लोगों के साथ-साथ तराई नेपाल के लोगों को भी इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने इसके लिए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी,गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जी,दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर,मधुवनी के सांसद अशोक यादव को बधाई एवं साधुवाद दिया है।बधाई देने वालों में बाबा कामेश्वर दास,प्रभात कुमार झा,अनिल कुमार पासवान,अशोक साह, विमलेश कुमार यादव, संत महेश कुंअर,चंचल कुमार सिंह,कपिलदेव महतो,संजय कुमार सिंह,मिंकू कुमार यादव,रेणु कुमारी,सत्येंद्र कुमार चौधरी, सहित कार्यकर्ता शामिल थे।