मां बबीता के बर्थडे पर लिखा इमोशनल मेसेज।
बॉलीवुड अपने स्टार्स के लिए जाना जाता है। हम आपको आज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा और करीना कपूर की मां बबीता कपूर का 73 वां जन्मदिन है। बबीता के इस बर्थडे पर बड़ी बेटी करिश्मा ने एक तस्वीर शेयर की है।
ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वाइरल हो रही है। करिश्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में बबीता के साथ में करीना कपूर भी है। हालांकि जो तस्वीर शेयर की है वो पुरानी है जो करिश्मा के 45 वे जन्मदिन के सेलिब्रेशन का है। उस वक़्त तीनों लंदन में थी।
करिश्मा ने अब इस फोटो को शेयर कर मां बबीता को विश किया है और साथ ही एक नोट भी लिखा है “हैप्पी बर्थडे मां। हम आपके इस बर्थडे साथ में सेलिब्रेट करने को मिस कर रहे है।
आपको बता दें कि इससे पहले करीना कपूर खान ने भी अपनी मां बबीता और पिता रणधीर कपूर की तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर भी काफी पुरानी है। इस फोटो में दोनों रंधीर कपूर और बबीता कपूर एक दूसरे के साथ नजर आ रहे है। बबीता ने अपनी फिल्म कैरियर में कई हित फिल्म्स में काम किया है। आपको ये बता दें करिश्मा व करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है।
बबीता कपूर का असली नाम बबीता शिवदासानी है। बबीता अपने वक़्त में हिट एक्ट्रेस में शुमार होती थी। मजे की बात ये है कि बबीता ने अपने कैरियर के सफलता के चरम पर रणधीर कपूर से शादी की थी। पर बबीता और रणधीर की शादी कामयाब नहीं रही, पर दोनों बच्चियों का आज बॉलीवुड में बड़ा नाम है।