धोनी करते है हमेशा मदद: रिषभ पंत
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय लेजेंड है। वो हमेशा यंगस्टर को मोटिवेट करते है। इसी तरह कई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना मार्गदर्शक बताते है। इसी में है भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे रिषभ पंत। इस विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ ने कहा है कि भारत को विश्व कप जीतने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने तरीके से युवा खिलाड़ियों की मदद करते है, पर वो किसी समस्या का पूर्ण समाधान नहीं बताते है बल्कि खुद हल दूढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते है।
इस 22 साल के उभरते हुए सितारे को भारतीय टीम में धोनी का उतराधिकारी माना जा रहा था, पर सीमित ओवरों के फॉर्मेट में केएल राहुल ने उनकी जगह के ली है। और केएल राहुल रिषभ पंत को अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए काफी कॉम्पटीशन दे रहे है।
रिषभ पंत ने कहा है कि वह धोनी से किसी समस्या के लिए संपर्क कर सकते है। रिषभ पंत ने अपने आईपीएल की फ्रैंचाइज टीम दिल्ली कैपिटल के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा कि धोनी उनका मार्गदर्शन करते है। धोनी मैदान के अंदर और मैदान के बाहर मेरे मार्गदर्शक है। मैं किसी समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकते है पर वह मुझे कभी भी पूर्ण समाधान नहीं देते है।
उनका कहना है कि धोनी पूर्ण समधन इसलिए नहीं बताते है क्यूंकि मैं पूरी तरह उन पर निर्भर ना रहूं। धोनी सिर्फ संकेत देते है। जिससे मुझे मेरे हमे डेवलप करने में मदद मिलती है। बल्लेबाजी के लिए वह मेरे पसंदीदा बल्लेबाज है। पर मुझे ज्यादा उनके साथ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता है। बता दें कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।