स्वास्थ मंत्रालय की तरफ से जारी हुई कोरोना अपडेट: दिल्ली मुंबई रेड लिस्ट में
कोरोना अपडेट दिल्ली मुंबई रेड लिस्ट में।
कोरोनावायरस के चलते पूरा विश्व ही प्रभावित है इससे हमारा देश भी परे नहीं है। इस महामरी की चपेट में देश का लगभग हर हिस्सा आ चुका है। अलग अलग देश के जिलों में स्थिति के हिसाब से केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने इन्हे तीन ज़ोन में बांटने का काम किया है। 3 मई को जब लॉकडाउन खत्म होगा, तब भी ये सभी जिलों को रेड, ऑरेंज, और ग्रीन जोन के हिसाब से परखे जाएंगे।
स्वास्थ मंत्रालय ने कुछ नई बातें बताई है इनके मुताबिक जो जिले में पिछले 21 दिनों से कोई नया कोरोनावायरस का केस नहीं आया है तो वह ग्रीन ज़ोन में आएगा। इससे पहले ये अवधि 28 दिनों की थी।
दूसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने की तारीख 3 मई है इसके बाद लिस्ट के लिए 130 जिलों को रेड ज़ोन, 284 जिलों को ऑरेंज ज़ोन और 319 जिलों को ग्रीन ज़ोन में शामिल किया गया है।
स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार, अभी देश के सभी मेट्रो शहर रेड ज़ोन में ही रहेंगे, क्योंकि यहां कोरोना वायरस फैलने का अधिक खतरा है। यानी इसका मतलब अभी भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद को रेड ज़ोन में ही रखा जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, और राजस्थान के 8 जिले रेड ज़ोन में शामिल है।
आपको बता दें कि कोरोनावायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है, अबतक 35 हजार से अधिक केस सामने आ चुके है। जबकि 1100 से अधिक लोगो की जान जा चुकी है। देश भर में 8 हजार से अधिक लोगो ने कोरोनावायरस को मात से दिया है।