कांग्रेस विधायक की बिगड़ी तबीयत, किया जाएगा एयर लिफ्ट
कोरोना वायरस के संक्रमण कि अगर बात करें तो ये लगभग पूरी दुनिया में फ़ैल चुका है। हमारे देश में भी इसने अपने पैर पूरी तरह पसार लिए है। हर कोई इससे आहत लग रहा है। हर कोई इससे प्रभावित हुआ है। इसी कड़ी में झारखंड के बेरमो से विधायक कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ी गई है। उनके फेफड़ों में संक्रमण बताया जा रहा है। राजेन्द्र प्रसाद सिंह पिछले एक महीने से रांची के एक अस्पताल में भर्ती है। अब उनकी हालत और बिगड़ गई है। अब उन्हें एयर लिफ्ट करके दिल्ली लाया जा रहा है। इसकी जानकारी स्वयं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अल सुबह अस्पताल पहुंच कर राजेन्द्र प्रसाद सिंह से मुलाक़ात की और उनका हाल जाना।
दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक और विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। फिर उन्हें झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में उन्हें तत्काल भर्ती कराया गया।
राजेन्द्र प्रसाद सिंह कि बिगड़ी हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके स्वास्थ की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि विधायक जी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। साथ ही राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी राजेन्द्र सिंह का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। दोनो ने राजेन्द्र प्रसाद सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ये जानकारी दे है कि बेरमो से कांग्रेस विधायक आदरणीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह जी का हालचाल जानने रांची स्थित मां रामप्यारी अस्पताल पहुंचा। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए से दिल्ली पहुंचाने हेतु भी कोशिश कर रहे है।