बोदरा ग्रामीण उन्नायन समिति ने बांटी राहत सामग्री
सिंहवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के भपुरा, महिसारी, मनिकौली ,भरवाडा में बोदरा उन्नायन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना अध्य्क्ष अकमल खुर्सीद, सीओ सुशील कुमार उपाध्याय के सहियोग से गरीबो व बेसहारा लोगो के बीच अनाज, बिस्किट, मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया।
संस्था के बिहार प्रभारी इश्तेयाक अहमद ने बताया कि गरीबी के बीच लगातार राहत सामग्री वितरण कार्य किया जा रहा है। अभी तक करीब 400 पैकेट वितरण किया जा चुका है। संस्था के कार्यकर्ता जुल्फकार हक ने बताया की गरीबो को किसी भी हाल में भुझे नही सोने देना है। लगातार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।