भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौड़ा।
आज कुशेश्वरस्थान भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने बाढ़ प्रभावित बिभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।हिरणी पंचायत के बाढ़ प्रभावित विस्थापित परिवारों से मिला एवं उनको मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।
अध्यक्ष श्री झा नें विस्थापित परिवारों को हर संभव सरकारी सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन विस्थापित परिवारों को दिया। मंडल अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि सरकार किसी भी परिस्थिति में विस्थापित परिवारों को भगवान भरोशे नहीं छोड़ेगी।
भाजपा का एक-एक कार्यकर्त्ता आप सवों के सुख-दुख में सेवा भाव से कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है एवं उन्होंने अपना मो0 न0 विस्थापित परिवारों को दिया एवं किसी भी परेशानी में तुरन्त फोन से जानकारी देने को कहा।मौके पर मदनमोहन झा,सुनील दास, दीपक झा सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।