बिहार पंचायत चुनाव : तीसरे चरण का मतदान जारी , 23 हजार 128 पदों के लिए 81 हजार 616 उम्मीदवार मैदान में
सार
बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 43061 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। 38555 पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बिहार में पंचायत चुनाव
– फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। 35 जिलों के 50 प्रखंडों में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 तक चलेगा। सुबह साढ़े 6 बजे से ही महिला और पुरूष मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे। तीसरे चरण के कुल 23 हजार 128 पदों के लिए 81 हजार 616 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विस्तार