बिग बॉस विनर ने रचाई शादी
बिग बॉस 2 के विजेता आशुतोष कौशिक के लॉक डाउन के बीच शादी कर ली है। हालांकि इस शादी में किसी तरह की कोई धूमधाम नहीं हुई लॉकडाउन की वजह से। आपको बता दें सहारनपुर के रहने वाले है आशुतोष। आशुतोष की शादी बेहद ही सादगी से घर की छत पर हुई।
शादी के वक़्त सिर्फ चार लोग ही मौजूद थे। आशुतोष कौशिक ने अलीगढ़ की अर्पिता से शादी की है। दोनो ने शादी अपने नोएडा सेक्टर 100 स्थित घर में ही सात फेरे लिए। उन्होंने शादी पर खर्च होने वाले पैसों को पीएम केयर्स फंड में कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए से दिए है।
दोनो का रिश्ता लॉकडाउन से पहले ही तय हो गया था। दोनो के परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। और शादी की डेट भी अप्रैल की 26 फिक्स हुई थी। आशुतोष कौशिक ने ये जानकारी अपने फेसबुक के जरिए से दी। उन्होंने ये भी बताया लॉक डाउन की वजह से वो शादी बड़े ही सादगी से कर रहे है। और ये जानकारी अपने दोस्तो और रिश्तेदारों तक पहुंचाई।
आपको बताना चाहेंगे कि आशुतोष कौशिक एक वक़्त टीवी पर बहुत बड़ा नाम हुए करते थे। उन्होंने बिग बॉस के आलावा एमटीवी रोडीज 5 शो के भी विनर रह चुके है। इस कारण इनकी फेन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी हो गई थी।
आशुतोष कौशिक कई फिल्मों में भी नजर आ चुके है। जैसे लाल रंग, जिला गाजियाबाद, भड़ास, शॉर्टकट रोमियो और किस्मत लव पैसा दिल्ली जैसी फिल्में शामिल थी।
हालांकि आशुतोष का फिल्मी कैरियर कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। आए दिन उनका नाम कॉन्ट्रोवर्सी में आने लगा। कभी कैफे के बाहर झगड़े करना, पेपराजी से बदतमीजी आदि कई मामलों ने तूल पकड़ लिया। इस तरह को। कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से वो लाइमलाइट से दूर होते गए और ना ही की हुए फिल्मों का चलना इससे उनके फैंस की तादाद में कमी आती गई। इसका नतीजा ये रहा कि आशुतोष ग्लैमर वर्ल्ड से दूर है।