भोजपुरी के गाने का रिकॉर्ड टूटा, रितेश पांडे मचा रहे है धूम
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भारत की बड़ी इंडस्ट्री में से एक है। इसी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम चल रहा है। ये दोनों इतने लोकप्रिय है कि अगर किसी फिल्म या गाने में इनका नाम आ जाए तो उस फिल्म या गाने को हिट मान लिया जाता है।
आपको बता दें दुनिया भर में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के फैंस मौजूद है। पर अब इन दोनों के नाम के अलावा एक नाम और इस लिस्ट में जुड़ गया है, जिसके भोजपुरी गानों के दर्शक दीवाने है।
जी हां हम बात कर रहे है भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे की। रितेश पांडे की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। रितेश पांडे के एक गाने ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के लगभग सभी गानों का रिकॉर्ड तोड दिया है। यह गाना है “हेलो कौन”। इस गाने ने भोजपुरी के सारे रिकॉर्ड तोड दिए है। रितेश पांडे के इस गाने को लगभग 50 करोड़ बार देखा जा चुका है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
यू ट्यूब की बात करें तो इस पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों कि लिस्ट निकालेंगे तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के कई गाने 300 मिलियन या 350 मिलियन व्यूज पा चुके है। लेकिन इन दोनों का कोई भी गाने अभी तक 500 मिलियन के करीब भी नहीं पहुंचा है। लेकिन रितेश पांडे का ये गाना 500 मिलियन के करीब पहुंच चुका है। इसको अभी तक 490 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।