प्रधानमंत्री मोदी का कहने से ज्यादा करने पर विश्वास–मणि कान्त झा।।
कुशेश्वरस्थान भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सतिघाट स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में हुई।बैठक की शुरुआत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटलबिहारी बाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर हुई।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलव्ध कराने के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
मंडल अध्यक्ष श्री झा ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पोलियो के टीकाकरण में 30 से 40 साल लगे थे लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छह से आठ महीने के अंदर स्वदेशी टीकाकरण कराया गया जो कि अपने आप मे एक मिसाल है। मंडल प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरी पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहने से ज्यादे करने पर विश्वास करते है जिसके कारण अभी तक लगभग चालीस करोड़ लोगों को टीकाकरण कराया जा चुका है अभी इनमे और तेजी लाने की जरूरत है।
जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक एवं ज्योतिकृष्ण झा लवली ने मेरा बूथ,टीकाकरण युक्त,बूथों की मजबूती,प्रत्येक बूथों पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति,आगामी पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताने सहित सरकार की सात साल की उपलव्धि को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मीना प्रसाद ने अपने संबोधन में अपने अपने बूथों पर महिला मोर्चा की सशक्त टीम बनाने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग-चादर एवं माला से मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने किया।
बैठक को मनोज कुमार झा, राजीव झा,बाबा कामेश्वर दास, मंडल महामंत्री मिंकू कुमार यादव,संजय कुमार सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार चौधरी,अमरेंद्र कुमार सिंह,कपिलदेव महतो,अनिल कुमार पासवान,अंकित कुमार सिंह,महिला मोर्चा के अध्यक्ष रेणु कुमारी,रीता देवी,किरण देवी,चन्ना देवी,शक्तिकेन्द्र प्रमुख मदनमोहन झा,पंकज कुमार झा,जय मंगल ठाकुर,रामविलास मुखिया,अब्दुल गफूर,कारी राम,रामोतार चौपाल,अशोक सिंह,महेश कुंअर, गंगा कुमार साह,दिलीप कुमार ठाकुर,गंगा पासवान,नारायण झा सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।