विश्व का सबसे बड़ा मंदिर व तीर्थ स्थल बनेगा अयोध्या -मणि कान्त झा।।
आज कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में एवं शक्तिकेंद्र प्रमुखों के कुशल मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक आत्मसात किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में बेरी शक्तिकेन्द्र स्थित हरिगोविंद स्मारक पुस्तकालय परिसर में मन की बात कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुयी, बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में रामदूत बन हर घर तक दस्तक देने एवं स्वेक्षा से अपना निधि समर्पण के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवं उनका आभार व्यक्त किया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग से बनने वाला यह मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर व तीर्थ स्थल होगा।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ सहभागिता को लेकर मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कयी टिप्स दिए एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मोदी सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
इस अबसर पर मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार चौधरी,शक्तिकेन्द्र प्रमुख जयमंगल ठाकुर,महादलित प्रकोष्ठ मंडल संयोजक कारी राम,दिनेश नारायण चौधरी,अमरेश चौधरी,अजित कुमार चौधरी,शशि कान्त झा,लक्ष्मी मुखिया सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।