भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए COVID-19 के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।
आज भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टोली के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा के नेतृत्व में मसानखोन पंचायत के अंतर्गत भदौल महादलित बस्ती में बिभिन्न जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का सूखा पैकेट,साबुन एवं पहनने के लिए धोती साडी का वितरण किया एवं लोगों को घरों में हीं रहकर वैश्विक महामारी कोरोना को खत्म करने में सरकार के आह्वान को सफल बनाने का आग्रह किया।
अध्यक्ष श्री झा ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने एवं सरकार की गरीब कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने एवं लोगो के अफवाहों से बचने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभात कुमार झा,मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,कपिलदेव महतो,रेणु कुमारी, अनिल पासवान,मिंकू कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।