Sunday, October 1, 2023
Home राज्य बिहार विधानसभा उपचुनाव: चिराग ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, कुशेश्वरस्थान से...

विधानसभा उपचुनाव: चिराग ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, कुशेश्वरस्थान से अंजू और तारापुर से चंदन सिंह होंगे उम्मीदवार

- Advertisement -

विधानसभा उपचुनाव: चिराग ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, कुशेश्वरस्थान से अंजू और तारापुर से चंदन सिंह होंगे उम्मीदवार

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

 

 

सार

चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) के लिए बुधवार को विधानसभा उप चुनाव के दोनों सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से अंजू देवी चुनाव लड़ेंगी, वहीं तारापुर विधानसभा सीट से चंदन सिंह प्रत्याशी होंगे।

चिराग पासवान

विस्तार

चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति के लिए बुधवार को विधानसभा उप चुनाव के दोनों सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से अंजू देवी चुनाव लड़ेंगी, जबकि तारापुर विधानसभा सीट से चंदन सिंह प्रत्याशी होंगे। इसकी पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की है।

 

दोनों प्रत्याशी लंबे वक्त से चिराग की पार्टी से जुड़े हुए हैं। अंजू देवी वर्तमान में दरभंगा जिला की महासचिव हैं। वहीं, चंदन सिंह प्रदेश में पार्टी के युवा महासचिव हैं। अंजू देवी मूल रूप से कुशेश्वरस्थान इलाके की ही रहने वाली हैं। अंजू देवी के ससुर जगदीश पासवान विधायक रह चुके हैं। वहीं, चंदन सिंह मूल रूप से जमुई के रहने वाले हैं। चंदन सिंह तारापुर से ही राजनीति भी करते रहे हैं। दोनों प्रत्याशियों का नाम पार्टी के संसदीय कमेटी ने पहले फाइनल किया था। फिर प्रस्ताव को राष्ट्रीय कमेटी के पास भेजा गया। वहां से फाइनल होते ही पार्टी प्रमुख ने भी अपनी सहमति दे दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लगातार तीसरे विश्व कप में ना खेलने पर छलका युजवेंद्र चहल का दर्द, बोले- अब तो आदत हो गई है

ऐप पर पढ़ेंभारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह...

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने रिकॉर्ड अंतर से पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, 41 साल पुराना हिसाब किया चुकता

भारत ने शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गोल के अंतर से...

सैमसंग गैलेक्सी F34-5G नए कलर ‘आर्किड वायलेट’ में लॉन्च: 7 अगस्त को पहली बार 2 कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था, शुरुआती कीमत ₹18,999

नई दिल्लीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकटेक कंपनी सैमसंग ने 'सैमसंग गैलेक्सी F34 5G' स्मार्टफोन को नए कलर 'आर्किड वायलेट' में लॉन्च किया है। इस कलर...

Recent Comments