कुशेश्वरस्थान में ऐतिहासिक होगी अमित शाह की वर्चुअल जन संवाद रैली-मणि कान्त झा।
आज सतीघाट स्थित भाजपा कार्यलय में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारियों,शक्तिकेंद्र प्रमुखों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी।
बैठक में आगामी 7 जून 2020 को 4:00 बजे अपराहन में देश का पहला वर्चुअल जन संवादरैली की सफलता पर विचार विमर्श किया गया।
मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल जन संवाद संबोधन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यक्रम प्रभारी अपने-अपने मंडलों में शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं सह प्रमुख के माध्यम से अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर रेडियो एवं टीवी के माध्यम से माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी का भाषण सुनने एवं सुनाने की चिंता करेंगे।
श्री झा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए लिंक कार्यक्रम प्रभारी एवं शक्तिकेंद्र प्रमुखों को उपलव्ध कराये एवं इस लिंक को सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को उपलव्ध कराने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार कुशेश्वरस्थान मंडल में मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथों पर शक्तिकेंद्र प्रमुखों के कुशल मार्गदर्शन में शत प्रतिशत सफल हुयी उसी प्रकार यह वर्चुअल जनसंवाद रैली भी कुशेश्वरस्थान में ऐतिहासिक होगी।
बैठक में मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,प्रभात कुमार झा,अनिल पासवान, सत्येंद्र कुमार चौधरी,रामविलास मुखिया,अब्दुल गफूर,कारी राम,रेणु कुमारी,जयमंगल ठाकुर,नारायण झा,फुलकांत चौधरी,महेश साह सहित कई प्रमुख कार्यकर्त्ता मौजूद थे।