आज सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा के बीएलए-1 मणि कान्त झा की अध्यक्षता में विधानसभा सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।बैठक की शुरुआत डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान सुजीत मल्लिक एवं जिला सदस्यता प्रभारी श्रीमान डॉ0 विवेकानंद पासवान ने आगामी 06 जुलाई से 11 अगस्त तक चलनें बाली सदस्यता अभियान सहित आगामी कई करणीय कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दिए एवं करणीय कार्यों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शक्तिकेंद्र प्रमुखों,शक्तिकेंद्र प्रभारियों,मोर्चा के अध्यक्षों,प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं मंडल के पदाधिकारियों को अपनी अपनी जबावदेही का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करनें का आह्वान किया।जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान सुजीत मल्लिक ने शक्तिकेंद्र एवं मंडल स्तर पर बूथ टोली बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।जिला सदस्यता प्रभारी डॉ0 विवेकानंद पासवान ने प्रत्येक बूथों पर 67% प्राथमिक सदस्य बनाने एवं प्रत्येक मंडल में कम से कम एक सौ सक्रिय सदस्य बनानें का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया।मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान का नाम संगठन पर्व 2019 दिया है और हम अपनें शक्तिकेंद्र प्रमुखों,शक्तिकेंद्र प्रभारियों,मोर्चा के अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों की मदद से अपनें विधानसभा से पिछले रेकॉर्ड को तोड़ते हुए पूरे पुरे दरभंगा जिला में सदस्यता अभियान में अब्बल रहने का भरोसा जिला पदाधिकारियो को दिया। इस अवसर पर पूर्वी के अध्यक्ष रामशरण यादव, बिरौल दक्षिणी के माधब चौधरी,मंडल महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह,प्रभात कुमार झा, सुभाषचंद्र चौधरी,घनश्याम चौधरी,प्रकाश चौधरी,शोभा कान्त झा,बाबा कामेश्वर दास,रेणु कुमारी, शम्भू कुमार सिंह,रबिन्द्र कुमार सिंह,सत्येंद्र कुमार चौधरी,महाशंकर चौधरी,चंद्र मोहन सिंह, जयमंगल ठाकुर, सदानंद साह, रामबिनोद दास, रामबिलास मुखिया,गणेश सिंह,सुवित कुमार पाठक,रामसेबक यादव,कैलास राय, पंकज कुमार झा,आदित्य कुमार झा,अनिल पासवान सहित सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख,शक्तिकेंद्र प्रभारी,मोर्चा के अध्यक्ष,प्रकोष्ठों के संयोजक एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।