मारुति ने कार के सभी मॉडल्स पर 2% की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतों में 5,000 से 25,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं।
ऑटो डेस्क।देश की सबसे बड़ी और मोस्ट सेलिंग कार कंपनी मारुति सुजुकी की कारें आज से महंगी हो गई हैं। कंपनी ने कार के सभी मॉडल्स पर 2% की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतों में 5,000 से 25,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। वैसे, कंपनी आने वाली 2 सालों में नए कई सारे मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। इसमें नई बजट हैचबैक Alto Lapin भी शामिल रहेगी। कंपनी इस कार को जापान में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।
दाम कम, दमदार माइलेज
– मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Alto Lapin की इंडिया में कीमत 3 लाख से 4 लाख के बीच में होगी।
– 800cc के इंजन वाली इस कार का माइलेज करीब 26km/l है। जो 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती है।
– इस कार की खास बात इसका लुक है। देखने में ये हाल ही में इंडिया लॉन्च हुई मिनी कूपर से मिलती है।
– इस कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें ज्यादा स्पेस मिलता है।
– इसका इंटीरियर भी काफी खूबसूरत डिजाइन किया गया है। ये AMT फीचर्स के साथ आती है।
– इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, फ्रंट कप स्पेस जैसे फीचर्स दिए हैं।
– AC विंग्स को अलग डिजाइन दिया गया है। ये 5 सीटर कार है। इसे ब्राइट कलर्स में लॉन्च किया गया है।