सिंहवाड़ा। भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने 16 सूत्री मांगों को ले सिंहवाड़ा अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए विमलेश चंद्र सिंह ने कहा कि राज्य के किसान गरीब बाढ़ में तबाह हो गए है। किसानों की खेती बाड़ी चौपट हो गयी है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना केवल फाइल में सिमट कर रह गयी है। किसान बेहाल है। एक तरफ किसानों को सुखाड़ ने कमर तोड़ दी वही दूसरे तरफ बाढ़ ने किसानो की फसल बर्बाद कर दी है। सभा को सम्बोधित करते हुए अंचल सचिव अहमद अली तमन्ने ने कहा कि प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक में पारित 25 पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त घोसित किया गया था। लेकिन भरवाड़ा ,राजो, कटका, पंचायत को राहत से वंचित रखा गया है। जल्द से जल्द इनसभी पंचायत को बाढ़ग्रस्त घोसित कर पीड़ितों को राहत मुहैया कराया जाए। वही किसानों को जल्द दे जल्द रबी फसल की खाद बीज मुहैया कराया जाए वही अंचल कार्यालय में तैनात विष्णुदेव जी द्वारा कार्यो में रुचि नही रखने के कारण लोगो का कार्य प्रगति नही हो रहा है। वही 16 सूत्री मांगों के समर्थन में विज्ञापन सौपा गया है। मौके पर राघो प्रसाद सिंह, महेश पासवान, इजहार अहमद भोनू,महेश पासवान ने अपने विचार रखे।
