सिंहवाड़ा। प्रखण्ड क्षेत्र के हरपुर पंचायत भवन परिसर में शनिवार को मुखिया परसुराम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का ग्राम सन्देश हरियाली मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन परिसर में 25 फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया व इस अभियान को आम लोगो के बीच जागरूक कर पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। वही सरपंच शम्भू राय ने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन को देखते हुए हरेक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण को स्वच्छ किया जा सके। प्रोग्राम पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रो में जगह जगह पौधारोपण कर प्रधानमंत्री के हरियाली मिशन को आगे बढ़ाना है। वही रोजगार सेवक अरुण कुमार ने कहा कि जीवन में हरेक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाना चाहिए। जिससे कि हमे स्वच्छ व ताजी हवा मिल सके। इस दौरान पर्यावरण बचाव सह जागरूकता अभियान में उप मुखिया राम सेवक यादव,पंकज तिवारी,राजन तिवारी,पंकज यादव,मों कफील,वार्ड सदस्य जगतारण देवी,जयनाथ यादव,ललन साह,प्रदीप तिवारी,ननकी तिवारी बीएफटी अनिल बैठा ने हरपुर,सबौल,सरैया,फतेहपूर में भ्रमण कर प्रधानमंत्री के संदेशों से अवगत कराया।
